Lucknow में शारदा सहायक नहर में मिला नवजात का शव, केटल घाट के पास बहता मिला बच्चा

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, केटल घाट के पास नहर

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, केटल घाट के पास नहर में शव को बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बच्चा किसका था और उसे यहाँ किसने छोड़ा। फिलहाल पुलिस नवजात की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।