Lucknow में शारदा नहर में मिला व्यक्ति का शव, सीतापुर के रहने वाले धर्मेंद्र गौतम की हुई पहचान

Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में सोमवार को शारदा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान की कोशिश शुरू

Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में सोमवार को शारदा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान की कोशिश शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान सीतापुर निवासी धर्मेंद्र गौतम के रूप में हुई है।

घटना सोमवार सुबह की है जब पुराने पुल के पास नहर में शव देखा गया। पारा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचायतनामा की कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भाई रवि गौतम ने बताया कि धर्मेंद्र महोली, सीतापुर का रहने वाला था और वह इलाके में केबल बिछाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि करीब 3-4 दिन पहले वह नशे की हालत में तिकुनिया के पास नहर में गिर गया होगा।

परिजनों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर धर्मेंद्र की तलाश की थी, लेकिन इस दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दुर्घटना और आत्महत्या दोनों पहलुओं को देख रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।