Lucknow में शारदा नहर में मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया नशे की लत
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला जिससे इलाके के लोगों में काफी हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तु
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शारदा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला जिससे इलाके के लोगों में काफी हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू की।
जांच के दौरान मृतक की पहचान सीतापुर जिले के महोली निवासी धर्मेंद्र गौतम के रूप में हुई है। वह सियाराम गौतम का बेटा था और इलाके में केबल बिछाने का काम करता था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि धर्मेंद्र को शराब पीने की लत थी।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र करीब 3-4 दिन पहले से लापता था। उन्हें शक है कि नशे की हालत में वह संतुलन खो बैठा होगा और नहर में गिर गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।