Lucknow में व्यापारियों ने MLA राजेशवर सिंह को सौंपा ज्ञापन, शांति नगर की समस्याओं के समाधान की मांग
Lucknow: राजधानी के शांति नगर इलाके के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरोजिनी नगर के विधायक Rajeshwar Singh से मुलाकात की। व्यापारियों ने कानपुर रोड स्थित मंगलम गेस्ट हाउस मोड़ पर विधायक को रोका, जब वे एक कार्यक्रम
Lucknow: राजधानी के शांति नगर इलाके के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरोजिनी नगर के विधायक Rajeshwar Singh से मुलाकात की। व्यापारियों ने कानपुर रोड स्थित मंगलम गेस्ट हाउस मोड़ पर विधायक को रोका, जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
व्यापारियों ने विधायक को बताया कि वे लंबे समय से कई बुनियादी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से सड़क खुलवाने, नियमों में ढील देने और व्यापारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना है कि इन समस्याओं की वजह से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विधायक Rajeshwar Singh ने व्यापारियों की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में जल्द कदम उठाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और इन समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।