Lucknow में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरे 4 मजदूर, लिफ्ट डक्ट में गिरने से हुए गंभीर घायल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शालीमार गैलेंट वेस्ट की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे चार मजदूर अचानक नौवीं मंजिल से नीचे गिर गए। ये मजदूर लिफ्ट डक्ट में काम कर र
Lucknow: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शालीमार गैलेंट वेस्ट की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे चार मजदूर अचानक नौवीं मंजिल से नीचे गिर गए। ये मजदूर लिफ्ट डक्ट में काम कर रहे थे, जहां से संतुलन बिगड़ने के कारण वे सीधे नीचे जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सभी चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।