Lucknow में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरे 4 मजदूर, लिफ्ट डक्ट में काम के दौरान हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। विज्ञानपुरी इलाके में बन रही शालीमार गैलेंट वेस्ट की इमारत में काम कर रहे चार मजदूर ऊंचाई से गिर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर लिफ्ट डक्ट मे
Lucknow: राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। विज्ञानपुरी इलाके में बन रही शालीमार गैलेंट वेस्ट की इमारत में काम कर रहे चार मजदूर ऊंचाई से गिर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर लिफ्ट डक्ट में काम कर रहे थे और अचानक पाइप या लोहे का बाड़ा टूट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान छोटू कुमार (28), सुरेंद्र कुमार (45), निक्कू (24) और मोनू (25) के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पतालों, जिनमें नीरा अस्पताल भी शामिल है, में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही महानगर पुलिस, तहसीलदार सदर जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल (MDRV) की टीम को भी बुलाया गया था। एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बताया कि किसी भी मजदूर की मौत नहीं हुई है।
डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने जानकारी दी कि घायल चार मजदूरों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक की चोट मामूली है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। अगर लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।