Lucknow के शकुंतला विश्वविद्यालय में एडमिशन की तारीख बढ़ी, एक सीट के लिए 7 दावेदार; 1 जुलाई तक करें आवेदन

Lucknow: लखनऊ के डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNRU) में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अब अपने आखिरी दौर में है। यूनिवर्सिटी ने नॉन-सीयूईटी स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीजी कोर्स म

Lucknow: लखनऊ के डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNRU) में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अब अपने आखिरी दौर में है। यूनिवर्सिटी ने नॉन-सीयूईटी स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और पीजी कोर्स में आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 1 जुलाई 2026 कर दी है। जो छात्र अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास अब कुछ ही दिन बचे हैं।

यूनिवर्सिटी में इस बार मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है। अब तक अलग-अलग कोर्स के लिए 3,500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो यहाँ एक सीट के लिए लगभग सात उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। खास तौर पर LLM कोर्स में भारी भीड़ है, जहाँ सिर्फ 22 सीटों के लिए 125 आवेदन आए हैं, यानी एक सीट पर करीब छह छात्र हैं।

एडमिशन डायरेक्टर प्रोफेसर अनामिका चौधरी ने बताया कि छात्रों की सुविधा और ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। वहीं कुलपति प्रोफेसर संजय सिंह ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता प्रोफेसर यशवंत विरोदय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) का इस्तेमाल करें और पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर की मदद लें।

कोर्स के प्रकार उपलब्ध कोर्स
स्नातक (UG) BA, BCom, BSc, BSc (CS & IT), BBA, BVA, BCom LLB (Hons), BPO, BPharma, BTech, DPharma
स्नातकोत्तर (PG) MA, MSc, MCom, MBA, MCA, LLM, M.Ed Special Education, B.Ed Special Education, M.Tech
अन्य इंडियन क्लासिकल सिंगिंग सर्टिफिकेट कोर्स