Lucknow में बारिश के बाद 15 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भटकने को मजबूर हुए हजारों ग्रामीण

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में बारिश के बाद आई तकनीकी खराबी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाहपुर फीडर में रविवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 15 घंटे तक अंधेरा रहा। बिजली न होने की वजह से इलाके क

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में बारिश के बाद आई तकनीकी खराबी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाहपुर फीडर में रविवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 15 घंटे तक अंधेरा रहा। बिजली न होने की वजह से इलाके के दर्जनों गांवों में पानी का भारी संकट खड़ा हो गया और हजारों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आए।

इस बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर भटऊ जमालपुर, शाहपुर और इमलिहा समेत आसपास के कई गांवों में देखा गया। घरों में लगी पानी की मोटरें बिजली न होने के कारण बंद रहीं, जिससे नलों में पानी आना बंद हो गया। पीने के पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई कि लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ा।

बताया गया है कि बारिश के बाद शाहपुर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से पूरी सप्लाई ठप हो गई। लखनऊ में बारिश के दौरान बिजली और पानी की यह समस्या अक्सर सामने आती रहती है। वैसे लखनऊ में बिजली वितरण के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जिम्मेदार है और उपभोक्ता अपनी शिकायतों के लिए 1912 टोल-फ्री नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।