Lucknow के शहीद पथ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और चालक में मारपीट, खींचतान में फटी वर्दी
Lucknow: राजधानी के शहीद पथ पर देर रात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। यह पूरी घटना वाहन रोकने को लेकर शुरू
Lucknow: राजधानी के शहीद पथ पर देर रात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। यह पूरी घटना वाहन रोकने को लेकर शुरू हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 3 अगस्त 2026 की देर रात की है। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस खींचतान में पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई, लेकिन मौके पर मामला शांत हो गया।
इस मामले में सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक, अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है।