Lucknow में बारिश से शहीद पथ की सर्विस रोड धंसी, 3 मीटर गहरा गड्ढा होने से ट्रैफिक बंद
Lucknow: राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शहीद पथ की सर्विस रोड का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर करीब 3 मीटर गहरा गड्ढा हो गया, जिससे वहां ट्रैफिक पूरी तरह बंद करना पड़ा। इस घटना में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शहीद पथ की सर्विस रोड का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर करीब 3 मीटर गहरा गड्ढा हो गया, जिससे वहां ट्रैफिक पूरी तरह बंद करना पड़ा। इस घटना में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सड़क धंसने से पहले लगातार हो रही बारिश की वजह से सर्विस रोड के किनारे बनी रिटेनिंग वॉल अचानक गिर गई। गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ, तब वहां कोई राहगीर या वाहन गड्ढे की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, शहीद पथ पर यातायात की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम चल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहीद पथ पर करीब 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
इस नए प्रोजेक्ट के आने से लंबी दूरी का ट्रैफिक ऊपर से चलेगा और स्थानीय ट्रैफिक नीचे शहीद पथ पर रहेगा, जिससे जाम की समस्या कम होगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही LDA, NHAI, PWD और लखनऊ मेट्रो की एक संयुक्त बैठक होगी।
बता दें कि शहीद पथ की सर्विस लेन की मरम्मत का काम पहले भी किया गया था। नवंबर 2025 में PWD ने 37 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन के सुधार पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए थे। मार्च 2026 में भी NHAI ने यहां मरम्मत और विस्तार का काम शुरू किया था।