Lucknow को तोहफ़ा, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

UP/Lucknow: लखनऊ में तेजी से बढ़ती आबादी और सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के महत्वपूर्ण शहीद पथ पर अब 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद लोगों

UP/Lucknow: लखनऊ में तेजी से बढ़ती आबादी और सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। शहर के महत्वपूर्ण शहीद पथ पर अब 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना और सफर को आसान बनाना है।

इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari को पत्र लिखा है। लखनऊ में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए इस एलिवेटेड रोड की जरूरत महसूस की गई। इससे न केवल शहर के अंदर आने-जाने वालों को सुविधा होगी, बल्कि बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों का दबाव भी कम होगा।

लखनऊ के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए कई अन्य काम भी चल रहे हैं। LDA के जरिए शहीद पथ पर ‘ग्रीन कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट के तहत काम किया जा रहा है, जिसमें समतामूलक चौक से किसान पथ तक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा कैंट को शहीद पथ से जोड़ने के लिए 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है, जिसका काम 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए वरुण विहार आवासीय योजना को मुख्य शहर से जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की तैयारी भी चल रही है। साथ ही, आशाियाना से IIM रोड तक 13 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की DPR तैयार हो चुकी है, जिसे UP State Bridge Corporation द्वारा बनाया जाएगा।

इन प्रोजेक्ट्स के अलावा, शहीद पथ की सर्विस लेन के निर्माण और मरम्मत पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं ताकि आम जनता को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में लखनऊ की सड़कों को आधुनिक बनाया जाए जिससे ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह खत्म हो सके।