Lucknow को तोहफ़ा, शहीद पथ पर बनेगा 23 KM लंबा एलिवेटेड मार्ग, ऊपर चलेगी मेट्रो; जाम से मिलेगी राहत

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दे दी है। इसकी खास बात यह है कि इस सड़क के ऊपर मेट्रो भी चलेगी, जिससे लोगों का सफर और आसान हो जाएगा।

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एलिवेटेड रोड अमौसी एयरपोर्ट से कमता चौराहा तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देगी। यानी लोगों को इस रास्ते पर बार-बार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा। यह चार लेन का मार्ग होगा और इसे मलेशियाई तकनीक से बनाया जाएगा। इसमें सिंगल पियर के साथ तीन मंजिला डिजाइन होगा, जो पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

नितिन गडकरी ने बताया कि इस एलिवेटेड रोड और मेट्रो के डिजाइन के लिए दिसंबर 2026 तक Detailed Project Report (DPR) तैयार कर ली जाएगी। इसी समय तक परियोजना का भूमि पूजन भी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने पहले इस प्रोजेक्ट के लिए गडकरी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था, जिसके बाद इसे मंजूरी मिली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह ने मिलकर 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (63 किलोमीटर, लागत ₹4,200 करोड़) मुख्य था। इसके अलावा 32 किलोमीटर लंबे हरदोई-लखनऊ 4-लेन मार्ग का लोकार्पण हुआ और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 1 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया।