Lucknow को तोहफ़ा, शहीद पथ पर बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहीद पथ पर अब 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे शहर की रफ्तार बढ़ेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। शहीद पथ पर अब 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे शहर की रफ्तार बढ़ेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द से जल्द Detailed Project Report (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,850 करोड़ रुपये से ज्यादा की तीन नेशनल हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी दौरान शहीद पथ पर इस नए कॉरिडोर की घोषणा हुई। यह कॉरिडोर लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक बनाया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद पथ को लखनऊ की लाइफलाइन बताया और कहा कि बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यहाँ एलिवेटेड कॉरिडोर बहुत जरूरी है। उन्होंने भविष्य में इस कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने का सुझाव भी दिया, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मलेशियाई तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे पिलर्स के बीच 120 मीटर की दूरी रहेगी और निर्माण लागत में करीब 30% की कमी आएगी।
गडकरी ने लक्ष्य रखा है कि दिसंबर 2026 तक इस परियोजना का भूमि पूजन कर काम शुरू कर दिया जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए करीब 60,000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की और अगले दो साल में राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट्स पूरे करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स से व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और सफर सुरक्षित होगा।
इस कार्यक्रम में अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हुईं। 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया, जो 14 जुलाई 2026 से आम जनता के लिए खुल गया है। इससे लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय घटकर अब केवल 35 से 45 मिनट रह जाएगा। इसके अलावा लखनऊ-सीतापुर सिक्स लेन राजमार्ग, किसान पथ पर सर्विस रोड और NH-24 के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 109 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 4-लेन फ्लाईओवर को भी मंजूरी मिली है।