Lucknow के शहीद पथ पर पलटा अमूल दूध से भरा ट्रक, टायर फटने से हुआ हादसा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर एक बड़ा हादसा हुआ है जहाँ अमूल दूध से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इस घटना की वजह ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। ट्रक के पलटते ही सड़क पर दूध के पैकेट बिखर गए, जिससे वहां अफरा-तफरी म
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर एक बड़ा हादसा हुआ है जहाँ अमूल दूध से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इस घटना की वजह ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। ट्रक के पलटते ही सड़क पर दूध के पैकेट बिखर गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था तभी अचानक टायर फट गया और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ दूध के पैकेट फैल गए। इस घटना की वजह से शहीद पथ पर यातायात भी प्रभावित हुआ।