Lucknow: SGPGI के वार्ड से मोबाइल चोरी, बैंक खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

Lucknow: राजधानी के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ वार्ड में भर्ती एक मरीज की देखभाल कर रहे तीमारदार का मोबाइल चोरी हो गया

Lucknow: राजधानी के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ वार्ड में भर्ती एक मरीज की देखभाल कर रहे तीमारदार का मोबाइल चोरी हो गया और उसके बाद उनके बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई।

घटना 14 अगस्त 2026 की रात की है। पीड़ित श्यामजी पाल के मुताबिक, शुक्रवार रात को उनका मोबाइल चोरी हुआ, जिसका पता उन्हें शनिवार सुबह करीब 5 बजे चला। चोर ने केवल फोन ही नहीं चुराया, बल्कि मोबाइल का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए और कुल 50,000 रुपये निकाल लिए।

इस घटना के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों में डर और चिंता का माहौल है। लोग अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में SGPGI में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया सुरक्षा कार्यालय खोला गया था, जिसमें 24 घंटे हेल्प डेस्क और क्विक रिएक्शन टीम जैसी सुविधाएं दी गई थीं, लेकिन इसके बावजूद ऐसी वारदात हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है।