Lucknow में सीवर की समस्या से लोग परेशान, विधायक नीरज बोरा ने जलकल विभाग और सुएज इंडिया को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम, अलीगंज और फैजुल्लागंज इलाकों में पिछले दो महीने से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब इस मामल
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम, अलीगंज और फैजुल्लागंज इलाकों में पिछले दो महीने से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अब इस मामले में उत्तरी विधानसभा के विधायक नीरज बोरा ने कड़ी नाराजगी जताई है और अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक नीरज बोरा ने जलकल विभाग के जोन तीन के इंजीनियरों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि जनता की परेशानी को और नहीं बढ़ाया जा सकता और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 10 दिन का समय दिया है। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर तय समय के अंदर सीवर की समस्या दूर नहीं हुई, तो प्रशासन को कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने जोन तीन के अधिशासी अभियंता को तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई है। इस मामले में निजी कंपनी सुएज इंडिया को भी नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को चेतावनी दी गई है कि 10 दिन में शिकायतों का निपटारा करें, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र की स्थिति काफी खराब है। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में सीवर ओवरफ्लो होने के साथ-साथ कूड़ा न उठने की समस्या भी बनी हुई है। यहाँ सुएज इंडिया ही काम देख रही है और रोजाना 50 से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। वहीं फैजुल्लागंज की गलियों में सीवर का गंदा पानी बह रहा है और कई कॉलोनियों में अभी तक सीवर-पानी का कनेक्शन तक नहीं लगा है।