Lucknow में स्क्रिप्ट राइटर से 1.09 करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लगाया चूना
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली एक टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर मनीषा सिंह के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. निवेश के नाम पर उनसे करीब 1.09 करोड़ रुपये ठग लिए गए. इस मामले में पुलिस ने चार लोगो
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली एक टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर मनीषा सिंह के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. निवेश के नाम पर उनसे करीब 1.09 करोड़ रुपये ठग लिए गए. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना की शुरुआत 2023 में हुई जब अश्विनी पांडेय नाम का एक पारिवारिक मित्र मनीषा के घर आया और उन्हें एक प्लॉट बेचने की बात कही. मनीषा ने इस सौदे के लिए एक लाख रुपये एडवांस दिए, लेकिन बाद में अश्विनी ने सौदा रद्द कर दिया. इसके बाद अश्विनी ने उन्हें सलाह दी कि वे अपने पैसे शेयर बाजार में निवेश करें. उसने दावा किया कि उसके बेटे आशीष को शेयर बाजार की गहरी समझ है और वह लोगों का पोर्टफोलियो बनाने में एक्सपर्ट है.
मनीषा सिंह ने इस बात पर भरोसा किया और जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच किश्तों में कुल 1.09 करोड़ रुपये आशीष को दे दिए. जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ और मनीषा ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आशीष की मां मंजू और मंगेतर पारुल ने कुछ रकम तो लौटाई लेकिन बाद में पैसे देना बंद कर दिया.
पीड़िता ने इस धोखाधड़ी की शिकायत डीसीपी दक्षिणी से की. डीसीपी अमित आनंद के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायत को सही पाया. इंस्पेक्टर पी.के. सिंह ने बताया कि आरोपियों अश्विनी पांडेय, आशीष, मंजू और पारुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.