Lucknow में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, हादसे में छात्र की मौत
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ भैसईकुण्ड के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह ह
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ भैसईकुण्ड के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह हादसा बुधवार सुबह हुआ था। स्कूटी शुभम नाम का युवक चला रहा था, जिसके पीछे 19 साल का इंटरमीडिएट छात्र यश सोनकर बैठा था। रफ्तार तेज होने की वजह से शुभम स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस टक्कर से यश सोनकर स्कूटी से बाहर उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। शुभम का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, लेकिन यश की हालत नाजुक बनी रही। बुधवार रात इलाज के दौरान यश सोनकर ने दम तोड़ दिया।
यश के परिवार में कोहराम मच गया है। उसके पिता नीरज सोनकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है।