Lucknow में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक निजी स्कूल की 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके के अभिभावकों में काफी डर और गुस्सा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप

Lucknow: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक निजी स्कूल की 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके के अभिभावकों में काफी डर और गुस्सा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची इंदिरा नगर के सेक्टर 10 स्थित किड्जी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। यह मामला तब सामने आया जब 14 जुलाई के आसपास बच्ची ने घर लौटने के बाद दर्द की शिकायत की। इसके बाद बच्ची की मां ने 17 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वैन चालक मोहम्मद आरिफ को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि प्रबंधक संदीप कुमार और स्कूल प्रशासन ने शुरुआत में इस मामले को दबाने की कोशिश की और शिकायत करने पर मां को धमकी भी दी। डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की भूमिका की जांच की जा रही है।

एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बाद अब माता-पिता स्कूल वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और कड़ी निगरानी रखने की{ मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में बच्चों के साथ ऐसी घटना न हो।