Lucknow में शिक्षकों की कमी पर भड़के छात्र, मोहान रोड पर किया चक्काजाम
Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने स्कूल के बाहर मोहान रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बुद्ध
Lucknow/Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने स्कूल के बाहर मोहान रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बुद्धेश्वर चौराहे के पास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। छात्रों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी समस्या बता रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन के दौरान वहां से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और सड़क पर उतरे छात्रों से बात की। छात्रों ने मंत्री को बताया कि टीचर न होने की वजह से उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने छात्रावास के खाने की खराब क्वालिटी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग भी रखी।
मंत्री असीम अरुण ने मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव के साथ छात्रों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी बातों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जल्द ही नई शिक्षक भर्ती की जाएगी। इस बीच कन्नौज के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने भी अधिकारियों को इस मामले में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री और अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया और सड़क से जाम हटाया। इसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो गया।