Lucknow में सावन की शुरुआत, शिवालयों में उमड़ी भीड़; मनकामेश्वर और बुद्धेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु
Lucknow/UP : राजधानी लखनऊ में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर शहर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम देखा गया। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के
Lucknow/UP : राजधानी लखनऊ में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर शहर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का भारी हुजूम देखा गया। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लंबी कतारों में नजर आए।
शहर के प्रमुख मंदिर जैसे मनकामेश्वर और बुद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त सुबह जल्दी ही मंदिरों में पहुंच गए और भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित किए। सावन के इस महीने में पड़ने वाले चार सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं ताकि आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो।