Lucknow में सावन के पहले सोमवार की तैयारी पूरी, मंदिरों में उमड़ेगी भीड़, ट्रैफिक प्लान लागू
Lucknow : राजधानी लखनऊ में सावन के पहले सोमवार 3 अगस्त को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिरो
Lucknow : राजधानी लखनऊ में सावन के पहले सोमवार 3 अगस्त को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है।
भीड़ को देखते हुए मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर, कोनेश्वर और सिद्धनाथ जैसे बड़े मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने बैरिकेडिंग, पीने के पानी और मेडिकल हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। लोगों को जाम से बचाने के लिए प्रमुख मंदिरों के पास एक नया ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। लखनऊ की मेयर सुषमा खड़कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी कोनेश्वर महादेव मंदिर जाकर दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां सोमवार को गर्भगृह के पट रात 12 बजे खुलेंगे। रात 2 बजे रुद्राभिषेक और सुबह 4 बजे भस्म आरती होगी। खास बात यह है कि भक्त उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर से लाए गए पवित्र हरिहर जल से जलाभिषेक कर सकेंगे। मंदिर में दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
शहर के अन्य मंदिरों जैसे चंद्रिका देवी मंदिर परिसर के शिवालयों में भी रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए यूपी के कई प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर वीआईपी दर्शन को लेकर कड़े नियम अपनाए जा रहे हैं ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो।