Lucknow के सरयू एन्क्लेव RWA की अध्यक्ष फिर चुनी गईं मीना सिंह, भारी मतों से मिली जीत

Lucknow: अवध विहार योजना के सरयू एन्क्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में मीना सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की है और उन्हें एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया

Lucknow: अवध विहार योजना के सरयू एन्क्लेव रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में मीना सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल की है और उन्हें एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया कम्युनिटी सेंटर में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।

मतदान के नतीजों की बात करें तो मीना सिंह को सबसे ज्यादा 112 वोट मिले, जिसके बाद उन्होंने यह पद दोबारा हासिल किया। वहीं दूसरे और तीसरे उम्मीदवार को क्रमशः 62 और 61 वोट मिले, जबकि चौथे उम्मीदवार के खाते में केवल 10 वोट आए।

अध्यक्ष के साथ-साथ एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है। शशि प्रकाश त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार पांडेय को सचिव और अजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर सुरेंद्र कुमार आर्य, नीलम सिंह, अशोक कुमार तिवारी, गौरव कुमार, सौम्य यादव और अर्चना मिश्रा का चुनाव हुआ है।