Lucknow में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रामबाबू रावत है। उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ यौन शोषण और मारपीट की थी। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में यह भी पता चला है कि रामबाबू रावत के खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज था।
यह पूरा मामला पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। लखनऊ पुलिस अब इस मामले में कड़ी पैरवी कर रही है ताकि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यौन अपराधों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत ऐसी घटनाओं में तेजी से कार्रवाई की जा रही है।