Lucknow में सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोप
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने 14 अगस्त को सरोजनीनगर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने किशोरी के साथ गलत काम किया और उसे धमकी दी थी। आरोपी ने कहा था कि अगर उसने इस बात का जिक्र किसी से किया या विरोध किया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसी डर की वजह से किशोरी काफी समय तक चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। लखनऊ के विभिन्न इलाकों से पिछले कुछ दिनों में सौतेले पिताओं द्वारा शोषण के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र की घटनाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में साक्ष्यों को जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी है।