Lucknow में दीवार फांदकर ढाबे में घुसा चोर, गल्ले से 5.75 लाख रुपये उड़ाए

Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार रात एक ढाबे में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर ने बड़ी चालाकी से दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 5.75 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। यह पूरी घट

Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में शुक्रवार रात एक ढाबे में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोर ने बड़ी चालाकी से दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 5.75 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

यह मामला कानपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास स्थित श्री बालाजी ढाबा का है। ढाबा मालिक शैलेश यादव, जो राजाजीपुरम के रहने वाले हैं, ने पुलिस को इस चोरी की जानकारी दी। वारदात शुक्रवार रात करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है जब चोर ने दीवार फांदी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गया।

सूचना मिलने के बाद सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ढाबा संचालक की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें चोर की तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।