Lucknow में किशोरी को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत भेजा गया जेल
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रव
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ की सरोजनीनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में वांछित 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
यह पूरा मामला करीब साढ़े तीन महीने पुराना है, जब आरोपी ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया था। पुलिस इस आरोपी की तलाश लगातार कर रही थी। सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा और उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव आया है। आरोपी अब जेल में है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।