Lucknow में लाइनमैन के साथ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट और उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बिजली की सप्लाई ठप होने से नाराज कुछ लोगों ने लाइनमैन के साथ बदसलूकी की और सरकारी काम में रुकावट
Lucknow/Sarojininagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट और उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बिजली की सप्लाई ठप होने से नाराज कुछ लोगों ने लाइनमैन के साथ बदसलूकी की और सरकारी काम में रुकावट डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह घटना 19 जुलाई 2026 की रात की है। पीड़ित रितेश पाल गहरू पावर हाउस (33/11 केवी) में टीएम सर्विसेस कंसल्टिंग प्रा. लि. के जरिए लाइनमैन के तौर पर काम करते हैं। रितेश के मुताबिक, दरोगा खेड़ा गांव के रहने वाले सर्वेश कुमार ने उन्हें लोधी स्टेट चौकी क्षेत्र में बुलाया था।
वहां पहुंचने पर सर्वेश कुमार और उनके 2-3 अज्ञात साथियों ने रितेश पाल को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना की वजह से बिजली विभाग का सरकारी काम बाधित हुआ।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद 21 जुलाई 2026 को सरोजनीनगर पुलिस ने सर्वेश कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।