Lucknow के सरोजनीनगर में जानलेवा हमला, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, त्रिमूर्ति नगर के रहने व
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, त्रिमूर्ति नगर के रहने वाले 48 साल के गजेंद्र कुमार पर हमला किया गया था। गजेंद्र कुमार ने रुद्राक्ष राय और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरोजनीनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।