Lucknow के Sarojininagar में जिम संचालक और अन्य पर घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज
Lucknow/Sarojininagar : राजधानी लखनऊ के सरोजिनगर इलाके में एक महिला ने जिम संचालक और उसके साथियों पर घर में घुसकर बदतमीजी करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
Lucknow/Sarojininagar : राजधानी लखनऊ के सरोजिनगर इलाके में एक महिला ने जिम संचालक और उसके साथियों पर घर में घुसकर बदतमीजी करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
पीड़िता स्मृति राय के मुताबिक यह पूरा मामला 5 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि शांतिनगर स्थित बाबा कुंज के पास अंकुश वर्मा के चाचा ने शराब के नशे में उनके बड़े बेटे के साथ गाली-गलौज की और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली।
इसके बाद विवाद और बढ़ गया। स्मृति राय का आरोप है कि जिम संचालक Ankush Verma और उसके कुछ अन्य साथी उनके घर के अंदर घुस आए। वहां उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें डराया-धमकाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।