Lucknow में शादी वाले घर में गैस सिलेंडर फटा, 8 लोग झुलसे, दूल्हे के भाई की हालत गंभीर

Lucknow: सरोजनीनगर के गहरू इलाके में शुक्रवार दोपहर एक शादी वाले घर में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से अचानक आग लग गई, जिसमें आठ लोग झुलस गए। यह घटना उस समय हुई जब घर में दूल्हे की बरात निकल

Lucknow: सरोजनीनगर के गहरू इलाके में शुक्रवार दोपहर एक शादी वाले घर में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से अचानक आग लग गई, जिसमें आठ लोग झुलस गए। यह घटना उस समय हुई जब घर में दूल्हे की बरात निकलने की तैयारी चल रही थी।

हादसा गहरू स्थित गंगादीन खेड़ा के रहने वाले हरिश्चंद्र यादव के घर पर हुआ, जहाँ उनके बेटे अमरेंद्र की शादी तय थी। दोपहर के समय जब घर की महिलाएं खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर से गैस लीक हुई और आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश में वहां मौजूद लोग झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बोरियों को पानी में भिगोकर आग पर काबू पाया।

इस हादसे में उर्मिला, शिवकुमारी, आशा, पुष्पा, सीमा, प्रिंस और दूल्हे के बड़े भाई नीरज समेत कुल आठ लोग घायल हुए। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि दूल्हे के भाई नीरज (33) की हालत काफी नाजुक है, जिन्हें निजी अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।