Lucknow के सरोजनीनगर में बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, जलभराव की समस्या से मिलेगी ग्रामीणों को राहत
Lucknow: सरोजनीनगर इलाके के भटगांव ग्राम पंचायत के बचान खेड़ा में शनिवार को एक नई इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी और बारिश के समय होने वाले जलभराव की समस्या
Lucknow: सरोजनीनगर इलाके के भटगांव ग्राम पंचायत के बचान खेड़ा में शनिवार को एक नई इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी और बारिश के समय होने वाले जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 110 मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए सात लाख रुपये की लागत तय की गई है। सड़क बनने के बाद गांव के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा और कीचड़ व पानी के जमाव से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।