Lucknow के सरोजनीनगर से 12 साल की बच्ची लापता, शादी समारोह से हुई गायब

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक 12 साल की बच्ची संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। बच्ची का नाम रोशनी कुमारी है, जो बीते मंगलवार की रात एक शादी समारोह में गई थी और वहां से अचानक गायब हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन

Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके से एक 12 साल की बच्ची संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। बच्ची का नाम रोशनी कुमारी है, जो बीते मंगलवार की रात एक शादी समारोह में गई थी और वहां से अचानक गायब हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने रोशनी कुमारी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। शादी जैसे भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से बच्ची का इस तरह गायब होना परिवार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बच्ची का पता लगाने की कोशिश कर रही है।