Lucknow में स्कूटी की चाबी निकालने को लेकर विवाद, युवक के सिर पर ईंट से हमला
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुरानी चुंगी के पास बदमाशों ने युवक की स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में युवक के सिर पर ई
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुरानी चुंगी के पास बदमाशों ने युवक की स्कूटी की चाबी निकाल ली और उसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में युवक के सिर पर ईंट मारी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने पहले युवक की स्कूटी की चाबी निकाली और फिर उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने ईंट से उसके सिर पर वार किया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।