Lucknow के सरोजनीनगर में युवक पर ईंट से हमला, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पुरानी चुंगी के पास पांच लोगों के एक समूह ने युवक पर हमला किया और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप म
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पुरानी चुंगी के पास पांच लोगों के एक समूह ने युवक पर हमला किया और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित रजत आनंद पुत्र आनंद किशोर ने बताया कि वह रविवार को पुरानी चुंगी के पास अपने एक क्लाइंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ईंट से उनके सिर पर वार किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में भोला और राजेश समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।