Lucknow के सरोजनीनगर में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आई महिला, करीब 5 मिनट तक तड़पती रही

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक महिला अचानक हाई वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि महिला करीब 5 मिनट तक तार से चिपकी रही और तड़पती रह

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक महिला अचानक हाई वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि महिला करीब 5 मिनट तक तार से चिपकी रही और तड़पती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने धुंआ उठते देखा और तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराने की कोशिश की।

हादसे के बाद महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सरोजनीनगर के इस रिहायशी इलाके में बिजली के तारों की वजह से अक्सर खतरा बना रहता है, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं।