Lucknow में महिला की बेरहमी से पिटाई, घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, Video वायरल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में डर और
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक घर के अंदर घुसकर एक महिला पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। यह पूरी घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी की बताई जा रही है। वीडियो में हमलावरों ने महिला की जमकर पिटाई की है।
इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है और एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। लखनऊ में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।