Lucknow में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरोजनी नगर पुलिस ने लगाया कैंप, सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

Lucknow: सरोजनी नगर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम टीपी नगर के शनिदेव मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया, जिसम

Lucknow: सरोजनी नगर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम टीपी नगर के शनिदेव मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक निर्देश राजपूत और सुष्मिता सिंह के साथ महिला कांस्टेबल सुनीता और सविता ने महिलाओं से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाव के तरीकों और महिला सुरक्षा से जुड़े जरूरी कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, सरकार द्वारा महिलाओं की मदद के लिए चलाई जा रही विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं इनका सही इस्तेमाल कर सकें।