Lucknow में रास्ता भटकी Jharkhand की युवती, Mission Shakti टीम ने परिजनों से मिलवाया

Lucknow/Sarojini Nagar : लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रास्ता भटककर पहुंची झारखंड की एक युवती को पुलिस ने सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा दिया है। सरोजनी नगर थाने की Mission Shakti टीम ने इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई

Lucknow/Sarojini Nagar : लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रास्ता भटककर पहुंची झारखंड की एक युवती को पुलिस ने सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा दिया है। सरोजनी नगर थाने की Mission Shakti टीम ने इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई और युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंपा। पुलिस की इस कोशिश की स्थानीय लोगों ने काफी तारीफ की है।

जानकारी के मुताबिक, यह युवती झारखंड की रहने वाली है जो किसी वजह से लखनऊ पहुंची थी और यहां रास्ता भटक गई थी। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो Mission Shakti टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने युवती की पहचान की और उसके परिवार से संपर्क साधा, जिसके बाद उसे घर वापस भेजा गया।

बता दें कि Mission Shakti उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है जिसका मकसद महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इसके तहत हर थाने में एक Mission Shakti Kendra बनाया गया है, जहां महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। ये केंद्र महिलाओं की शिकायतों को सुनने, उन्हें काउंसलिंग देने और सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। इसके अलावा ये टीमें महिलाओं को उनके अधिकारों, साइबर सुरक्षा और कन्या सुमंगला जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करती हैं।