Lucknow में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, सरोजनी नगर पुलिस ने गौरी क्षेत्र में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस ने खास कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित क

Lucknow: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस ने खास कदम उठाए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार, 19 जून 2026 को सरोजनी नगर पुलिस की टीम ने गौरी क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान का मुख्य मकसद महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें सशक्त बनाना है। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि मुसीबत के समय वे किन सरकारी सुविधाओं और हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्हें आत्मरक्षा के तरीकों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के इस मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि महिलाएं निडर होकर बाहर निकल सकें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने कई जरूरी हेल्पलाइन नंबर साझा किए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। इनमें 112 आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्डलाइन और साइबर अपराधों की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई।

बता दें कि इस अभियान में केवल पुलिस ही नहीं बल्कि महिला एवं बाल विकास विभाग और गृह विभाग समेत कुल 28 सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाएं और स्कूल-कॉलेज भी मदद कर रहे हैं। महिलाओं की समस्याओं के जल्दी निपटारे के लिए 54 थानों में मिशन शक्ति केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां खास तौर पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है।