Lucknow में प्लॉट रजिस्ट्री के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से लाखों की ठगी, MG Builders पर FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी बिल्डर को दे दी, लेकिन बदले में उसे न तो जमीन की रजिस्ट्री मिली और न ही उसके पैसे वापस
Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने अपनी जमा पूंजी बिल्डर को दे दी, लेकिन बदले में उसे न तो जमीन की रजिस्ट्री मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। अब डीसीपी के आदेश के बाद सरोजनी नगर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने MG Builders and Developers को कई सालों तक ईएमआई के रूप में करीब 10.95 लाख रुपये दिए थे। पूरी रकम जमा होने के बाद भी कंपनी रजिस्ट्री नहीं कर रही थी और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देती थी। नवंबर 2024 में कंपनी ने लिखित में भरोसा दिया था कि 10 महीने के अंदर रजिस्ट्री कर दी जाएगी या पैसे लौटा दिए जाएंगे।
मामला तब और बिगड़ गया जब 27 दिसंबर 2025 को पीड़ित अपने पैसों के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचा। आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित को कोर्ट जाना पड़ा और कोर्ट के आदेश के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस ने इस मामले में एमजी बिल्डर्स के निदेशक सुमिता मिश्रा, एजेंट प्रियांशु दीक्षित और अन्य पार्टनर्स सुचित पांडेय, सौरभ द्विवेदी, साक्षी धवन, शशांक सिंह और हिमांशु शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश और पैसों की रिकवरी की कोशिश कर रही है।