Lucknow में पड़ोसी ने घर में फेंके पत्थर, विरोध करने पर महिला से मारपीट; मुकदमा दर्ज
Lucknow/Sarojini Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में पड़ोसी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में पत्थर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता
Lucknow/Sarojini Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में पड़ोसी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में पत्थर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली रजनी वर्मा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के ठीक सामने अयान नाम का एक युवक रहता है। रजनी का आरोप है कि अयान अक्सर उनके घर में ईंट और पत्थर फेंकता रहता था। जब रजनी ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।