Lucknow के सरोजनी नगर में माती टैक्सी स्टैंड पर लगी हाईमास्ट लाइट, रात में आवागमन होगा सुरक्षित

Lucknow: सरोजनी नगर के माती गांव स्थित टैक्सी स्टैंड के तिराहे पर अब हाईमास्ट लाइट लगा दी गई है। इस लाइट के लगने से पूरा इलाका रात के समय रोशनी से जगमगा उठा है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी सुविधा होगी। एनएचप

Lucknow: सरोजनी नगर के माती गांव स्थित टैक्सी स्टैंड के तिराहे पर अब हाईमास्ट लाइट लगा दी गई है। इस लाइट के लगने से पूरा इलाका रात के समय रोशनी से जगमगा उठा है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

एनएचपीसी द्वारा लगाई गई इस हाईमास्ट लाइट की वजह से अब तिराहे और टैक्सी स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में अंधेरा नहीं रहेगा। रात के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को अब सुरक्षित महसूस होगा और आवागमन में आसानी होगी। क्षेत्र के लोगों ने बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने पर राहत जताई है।