Lucknow के Sarojini Nagar में राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस
Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में एक राजगीर मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह क्या थी, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।