Lucknow में सड़क हादसे के बाद DCM में लगी आग, झुलसे चालक की मौत

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक DCM ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बुरी तरह झुलसे चालक ने दम तोड़ दिया है। मृतक चालक

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक DCM ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बुरी तरह झुलसे चालक ने दम तोड़ दिया है।

मृतक चालक की पहचान 28 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो बाराबंकी के रहने वाले थे। सुनील मलिहाबाद में स्थित एक CNG पंप की गाड़ी चलाते थे। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।