Lucknow में भाई पर हमले का मामला, कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, LDA कॉलोनी के
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, LDA कॉलोनी के रहने वाले श्रद्धा सिंह ने अपने भाई आकाश सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। श्रद्धा सिंह ने अपनी शिकायत में चंदन द्विवेदी, निशांत मिश्रा और 8 से 10 अन्य अज्ञात लोगों के नाम दिए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर आकाश सिंह के साथ मारपीट की थी।
यह पूरा मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कोर्ट से मिले आदेश के आधार पर नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।