Lucknow में चलती DCM में लगी आग, CNG सिलेंडर लदी गाड़ी से चालक फरार

Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी एक चलती डीसीएम गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गाड़ी का चालक डर के मा

Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी एक चलती डीसीएम गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गाड़ी का चालक डर के मारे वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह घटना सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की है। जैसे ही गाड़ी में आग लगी, चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला। गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर लदे होने की वजह से खतरा काफी बढ़ गया था, क्योंकि ऐसे सिलेंडरों में ब्लास्ट होने का डर रहता है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आग लगने की असली वजह क्या थी।