Lucknow के सरोजनी नगर में चाय की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में बीती रात एक चाय की दुकान में अचानक आग लग गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच गई और आग को फैलने से रोक लिया. जानकारी के मुताबिक, यह द

Lucknow: राजधानी के सरोजनी नगर इलाके में बीती रात एक चाय की दुकान में अचानक आग लग गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच गई और आग को फैलने से रोक लिया.

जानकारी के मुताबिक, यह दुकान सरोजनी नगर के रहने वाले अजय गुप्ता की है, जिसे बजरंग टी स्टॉल के नाम से जाना जाता है. आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को सामान्य किया.