Lucknow में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, एजेंसी पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

Lucknow: सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। जोन-6 के निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्म

Lucknow: सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। जोन-6 के निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर की स्वच्छता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिरिक्त नगर आयुक्त Dr. Arvind Kumar Rao ने नगर आयुक्त Gaurav Kumar के निर्देश पर बुद्धेश्वर मंदिर परिसर, मोहन रोड, पिंक सिटी और ककोरी शहीद दिवस स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि होप हॉस्पिटल से हैदरनला तक अंडरग्राउंड ड्रेन के आउटलेट एरिया में काफी कचरा फैला हुआ था। इसके अलावा पिंक सिटी के अंडरग्राउंड ड्रेन में दो डीजल पंप और दो बकेट मशीनें बंद पाई गईं, जबकि पुराना ठेकेदार GT Construction पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था।

सफाई व्यवस्था में इस बड़ी चूक से नाराज होकर Dr. Arvind Kumar Rao ने संबंधित एजेंसी F.B. Traders पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बुद्धेश्वर मंदिर परिसर और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओवरब्रिज की सर्विस लेन को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए ताकि सावन मेले और VVIP कार्यक्रमों के दौरान लोगों को परेशानी न हो।