Lucknow में संवेदना-2 सम्मान समारोह आयोजित, कासगंज-अमांपुर के समाजसेवियों को मिला प्रशिक्षण
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में ‘संवेदना-2 अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान एवं जन-जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया। 29 और 30 जून 2026 को चले इस कार्यक्रम में कासगंज जनपद क
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में ‘संवेदना-2 अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान एवं जन-जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया। 29 और 30 जून 2026 को चले इस कार्यक्रम में कासगंज जनपद के अमांपुर से निफा (NIFA) उत्तर प्रदेश समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यहाँ उन्हें रक्तदान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का खास प्रशिक्षण दिया गया।
इस समारोह का आयोजन नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) उत्तर प्रदेश समिति और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) ने मिलकर किया था। कार्यक्रम का मुख्य मकसद उन 264 समाजसेवियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रक्तदान शिविर लगाकर लोगों की मदद की। इस मौके पर नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (लंदन) अवार्ड दिए गए।
समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान मुख्य अतिथि थीं। साथ ही BBAU के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री नटवर गोयल, NIFAA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अश्विनी शेट्टी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे जैसे कई बड़े अधिकारी और हस्तियां मौजूद रहीं।
बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान सिर्फ एक मेडिकल जरूरत नहीं है, बल्कि यह इंसानियत और सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने समाजसेवियों से अपील की कि वे रक्तदान के साथ-साथ लोगों को अंगदान के लिए भी जागरूक करें।